अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की बेहतर तैयारी की जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 17-06-2022 05:41 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत सरकार से प्राप्त पल-प्रतिपल कार्यक्रम अनुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की बेहतर तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के लिए प्रदेश में 75 ऐतिहासिक स्थल और समस्त जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल के लाल परेड मैदान के कार्यक्रम में वे स्वंय शामिल होंगे। प्रदेश के 4 स्थल पर केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामों में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों के किनारे आयोजन करें। राज्य के सभी मंत्री कार्यक्रमों में शामिल हों। युवा और विभिन्न सामाजिक संगठन योग के लिए अधिकाधिक संख्या में भाग लें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में वर्चुअली जुड़े ग्वालियर, रायसेन, छतरपुर और अनूपपुर जिलों के कलेक्टर से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए।

बताया गया कि प्रदेश के सभी कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। भारत सरकार द्वारा जारी पल- प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 6 बजे से सभी सहभागी उपस्थित होंगे और केंद्रीय मंत्रियों तथा अतिथियों का संबोधन होगा। प्रात: 6:30 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रात: 7 बजे से योगाभ्यास होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.