उम्र 100 के पार, फिर भी मतदान का नाम सुनते ही चल पड़ते हैं कदम

Updated on 09-09-2022 05:26 PM

आगर-मालवा जिले की रहने वाली बुजुर्ग महिला मतदाता झूमाबाई की उम्र 108 वर्ष है, लेकिन मतदान का जज्बा ऐसा है कि नाम सुनते ही कदम खुद ही चल पड़ते हैं। अगर कोई मना भी करे तो कहती हैं कि लोकतंत्र को चुनना हमारा अधिकार है, हम पीछे क्यों हटें। कुछ ऐसा ही हाल सागर जिले की विधानसभा बंडा के गोरा खुर्द निवासी 107 वर्षीय रामबालक दास का भी है। मताधिकार को लेकर इनका उत्साह भी देखते ही बनता है। मतदान करना कभी नहीं भूलते। अब तक के सबसे बुजुर्ग मतदाता उज्जैन के तराना विधानसभा क्षेत्र के सालना खेड़ी कॉलोनी निवासी 118 वर्षीय धन्ना जी हैं।

आयोग द्वारा स्वत्रंत भारत के प्रथम आम चुनाव से अब तक निरंतर चुनावी प्रक्रिया में अपना अमूल्य योगदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बना रहे 100 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि प्रदेश के सभी 52 जिलों की 230 विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं की जानकारी जिलों से मँगवाई जा रही है। इसके लिए एक सम्मान एप भी बनाया गया है। एक अक्टूबर को घर-घर जाकर शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.