ग्वालियर. शहर लक्ष्मी गंज क्षेत्र माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 मार्च से किया जा रहा है ।भागवत कथा का वाचन पंडित घनश्याम शास्त्री द्वारा किया जाएगा कथा के पारीक्षित लक्ष्मी पवन भटनागर होंगे आयोजकों ने आमजन से कथा श्रवण करने की अपील की है।