नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की भारती पाटिल जीतीं, भाजपा को क्रास वोटिंग ले डूबी

Updated on 16-10-2022 05:31 PM

 बुरहानपुर
 नगर पालिका नेपानगर के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को आइटीआइ कालेज परिसर में मतदान कराया गया। इसमें कांग्रेस की भारती पाटिल ने भाजपा प्रत्याशी मीना चौहान को करारी शिकस्त देते हुए अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। यह कुर्सी भाजपा और कांग्रेस दोनाें के लिए इस बार प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई थी। दोनों दलों के बीच मुकाबला भी बराबरी का था। कांग्रेस के 12 पार्षद जीते थे, जबकि भाजपा के 10 पार्षद जीते थे। दो निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया था, जिसके बाद दोनों के पाास 12-12 पार्षद हो गए थे। बावजूद इसके कांग्रेस की भारती पाटिल को मतगणना में 15 वोट मिले, जबकि भाजपा की मीना चौहान को सिर्फ 9 वोट मिले। इस तरह छह वोट से जीत दर्ज कर कांग्रेस ने नगर पालिका पर कब्जा कर लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य नेता बीते चुनावाें में जीत का श्रेय माइक्रो मैनेजमेंट को देते आए हैं। इस बार उनका माइक्रो मैनेजमेंट न सिर्फ फेल हो गया, बल्कि वे क्रास वोटिंग भी नहीं रोक पाए। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें निर्दलीय पार्षद सरला काटकर निर्विरोध जीतीं। उनके अलावा किसी अन्य पार्षद ने इस पद के लिए आवेदन नहीं दिया था।

निष्कासन रद करने का दांव भी फेल – नगर पालिका नेपानगर में अपनी पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा हर तरह से प्रयास कर रही थी। मतदान शुरू होने तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम उजागर नहीं किया गया था। इसके साथ ही मतदान से पहले शनिवार सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीतने वाली सरला काटकर और उनके पति प्रवीण काटकर का निष्कासन रद कर वापस पार्टी में शामिल कर लिया था। भाजपा का यह दांव भी काम नहीं आया। ज्ञात हो कि चुनाव के दौरान सरला काटकर द्वारा आवेदन वापस नहीं लेने पर दोनों को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। साथ ही प्रवीण काटकर से सांसद प्रतिनिधि पद भी वापस ले लिया गया था। इससे प्रवीण काटकर संगठन से खासे नाराज चल रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.