
निकाय चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 26 जून से होगी और यह अलग-अलग क्षेत्रों में 27 जून को भी जारी रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद पूरे प्रदेश में महासंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ झंडे-बैनर लेकर निकलेंगे और अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क करेंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर पार्टी की विकासवादी नीतियों को समर्थन देने की अपील करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से भी संपर्क किया जाएगा। इस अभियान में अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।