हिजाब विवाद के बीच भोपाल शहर काजी का बयान

Updated on 12-02-2022 06:06 PM

भोपाल भोपाल के शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने जुमे की नमाज से पहले इस्लाम धर्म मानने वाली सभी महिलाओं से बुर्का और हिजाब पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने में कोताही हो रही थी, इसका पालन करें। औरत की शान इसी में है कि वह मालिक की गाइडलाइन का पालन करें। हमें आज जुमे की नमाज से पहले यह कहने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि कुछ बहन बेटियां इसमें कोताही बरत रही हैं। शहर काजी ने सभी मस्जिदों से की अपील कि है यह पैगाम सभी को बताया जाए।

इससे पहले भोपाल शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि हिजाब को लेकर जिस तरह की बहस और बवाल मचा है, वैसे हालात की जरूरत नहीं है। हर मजहब के मानने वालों को धर्म की मान्यता के मुताबिक कपड़े पहनने की आजादी है। ऐसे में हिजाब या बुर्के को लेकर अलग से बहस करने या नियम कानून लागू करने की क्या जरूरत है। शहर काजी ने भोपाल के लोगों से मामले में धैर्य और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

हिजाब पहनने के सही तरीके को समझें लोग

शहर काजी ने बताया कि मुस्लिम समाज को हिजाब को लेकर अपनाए जाने वाले तरीकों को समझाने के लिए खास बयान जारी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अपने धर्म, इसकी व्यवस्थाओं और मान्यताओं को लेकर सभी को बेहतर जानकारी है, लेकिन समय-समय पर इसको दोहराया जाना और याद दिलाया जाना बहुत जरूरी है। ताकि लोग इसे लेकर फैले भ्रम से बाहर सकें। इसके पहनने के सही तरीके को भी समझ सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.