भोपाल निगम अध्यक्ष का फैसला 6 को

Updated on 05-08-2022 08:32 PM

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष के नाम का फैसला 6 अगस्त को होगा। पर्यवेक्षक राज्यसभा कविता पाटीदार अभी दिल्ली में हैं और शनिवार को भोपाल आएंगी। वे पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी करेंगी और 3 नाम की पैनल पार्टी को देंगी। जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की आखिरी मुहर लगेगी। इधर, अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। संघ से भी कुछ नाम सामने आए हैं।

बीजेपी ने निगम अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद पाटीदार को पर्यवेक्षक बनाया है। 8 अगस्त को अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले नाम पर फैसला होने की बात कही जा रही है। गुरुवार को पर्यवेक्षक भोपाल आने वाली थीं, लेकिन उनके नहीं आने के कारण रायशुमारी के लिए होने वाली मीटिंग की डेट आगे बढ़ गई। अब यह मीटिंग शनिवार को होगी। पर्यवेक्षक पाटीदार ने बताया, वे 6 अगस्त को रायशुमारी करेंगी। बता दें कि महापौर के बाद सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली निगम अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कई सीनियर पार्षद मैदान में है। वे कुर्सी के लिए दौड़-भाग भी कर रहे हैं। सीनियटी के हिसाब से माने तो रविंद्र यती, सुरेंद्र बाडिका और किशन सूर्यवंशी आगे हैं।

वहीं, पार्षद राजेश हिंगोरानी का नाम भी सामने आया है। हिंगोरानी के लिए बैरागढ़ के बीजेपी नेता और समाज के लोग सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से भी मिल चुके हैं। दावेदारी के पीछे तर्क है कि हिंगोरानी सिंधी समाज के एकमात्र पार्षद है। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।

संघ से भी कुछ नाम सामने आ रहे हैं। इनमें वार्ड-12 के पार्षद देवेंद्र भार्गव का नाम भी चर्चा में है। भार्गव लंबे समय तक संघ में रहे। वे 15 साल तक शिशु मंदिर के प्राचार्य भी रह चुके हैं। सामान्य कोटे से उनका नाम भी सामने आया है।

इन नेताओं से भी रायशुमारी करेंगी पर्यवेक्षक
पर्यवेक्षक पाटीदार पार्षदों के साथ बैठकर अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करेगी। वहीं, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पार्टी में प्रदेश पदाधिकारी भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी की जाएगी। इसके बाद नामों की पैनल पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष फैसला लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.