भोपाल अब प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

Updated on 08-02-2022 04:47 PM

भोपाल राजधानी भोपाल में संक्रमण दर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। 24 घंटे में 836 नए संक्रमित मिले। 17 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है। एक संक्रमित की मौत भी रिपोर्ट की गई है। सात दिन में 12 मरीज दम तोड़ चुके हैं। भोपाल में 24 घंटे में 300 से ज्यादा नए केस घट गए। 5 फरवरी को 1167 संक्रमित मिले थे, जबकि 6 जनवरी को आंकड़ा 836 रहा। कुल 4886 सैंपल में पॉजिटिव मरीजों की इतनी संख्या रही है। टेस्ट कम होने से पॉजिटिविटी रेट में ज्यादा अंतर नहीं आया।

पिछले एक सप्ताह से भोपाल में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे यह प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। दूसरी ओर इंदौर में नए केस में तेजी से कमी आई है। इंदौर में एक महीने बाद सबसे कम 391 नए संक्रमित मिले। 5 जनवरी को 319 केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 4त्न पर गया है।

4 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती, 275 हुई संख्या

राजधानी में एक्टिव केस घटकर 8172 हो गए हैं। इनमें 275 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है। 24 घंटे में 4 मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाकी होम आइसोलेट है। भोपाल में अब तक 1 लाख 66 हजार 365 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 57 हजार 167 मरीज ठीक हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.