भोपाल फिर बनेगा हॉकी की नर्सरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-03-2022 05:03 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल कभी हॉकी की नर्सरी था, हम पुनः भोपाल को हॉकी की नर्सरी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। हॉकी हमारे देश का मान है, भोपाल की शान है और भारत की जनता का सम्मान है। एक समय था जब भारत यदि ओलिंपिक से मेडल लाता था, तो वह हॉकी में ही होता था। हमारे खिलाड़ी उत्साह से परिपूर्ण हैं, यदि उन्हें उचित रूप से संसाधन और श्रेष्ठ कोच उपलब्ध हों, तो भारत एक बार फिर हॉकी का सिरमौर बन सकता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान औबेदुल्ला खाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेडियम परिसर में नाइन मसाला स्पाइस के दो पौधे भी लगाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने औबेदुल्ला खान हेरिटेज कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हॉकी टूर्नामेंट की प्रतिभागी टीमों से परिचय भी प्राप्त किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देगी। संसाधनों, कोचेस और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएगी। ओबेदुल्ला खान कप, 1931 में स्थापित हुआ था। बीच में यह बंद हो गया, कोरोना के कारण भी इसमें व्यवधान हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस टूर्नामेंट के पुन: आरंभ होने पर मेरा मन, आनंद और प्रसन्नता से भरा है। भोपाल में यह टूर्नामेंट 21 से 27 मार्च तक चलेगा और हॉकी को एक बार फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल से ही औबेदुल्ला खाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट पुनः आरंभ हो सका है। भोपाल में पांच एस्ट्रोटर्फ स्थापित किए जा रहे हैं। भोपाल को हॉकी हब के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पूर्ववर्ती अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव का भी लाभ लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में ईपी इवेंट में रजत पदक प्राप्त कुमारी प्रज्ञा सिंह तथा कांस्य पदक प्राप्त आर्यन सेन, जार्डन में आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त श्री अमन सिंह बिष्ट तथा रजत पदक प्राप्त श्री आनंद यादव, आबू धाबी में आयोजित एशियन सेलिंग चैंपियनशिप के 4.7 लेज़र इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कुमारी रितिका दांगी और कांस्य पदक प्राप्त कुमारी नेहा ठाकुर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डैफलंपिक, ब्राज़ील 2022 के लिए चयनित मध्यप्रदेश की बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी गौरांशी शर्मा और टेनिस खिलाड़ी धनंजय दुबे को एक-एक लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, प्रसिद्ध ऑलम्पियन हॉकी खिलाड़ी इनामुर रहमान, जलालुद्दीन, मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक समीर दाद सहित वरिष्ठ खिलाड़ी तथा अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.