भोपाल की नई 'शहर सरकार' 4 अगस्त को लेगी शपथ

Updated on 31-07-2022 09:11 PM

भोपाल की नई 'शहर सरकार' 4 अगस्त को शपथ लेगी। मेयर-पार्षदों के 'राजतिलक' की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मेयर, अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ISBT स्थित नगर निगम ऑफिस में नए चैंबर में बैठेंगे तो कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग रूम भी बनाए गए हैं। हर चैंबर में दो-दो एसी (एयर कंडिशनर) लगे हैं, जबकि बैठने के लिए स्पेशल चेयर के अलावा 40 से ज्यादा सोफे भी है। शपथ के बाद यही से नई शहर सरकार शहर में विकास के मुद्दों पर मंथन करेगी।

शपथ के लिए आईएसबीटी परिसर में वाटर प्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग समेत सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। शपथ की डेट फाइनल होने के बाद से ही निगम अमला तैयारियों में जुट गया। आईएसबीटी बिल्डिंग में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ऑफिस से ठीक ऊपर चैंबर बनाए गए हैं। मेयर के लिए चैंबर बड़ा है। ताकि, एकसाथ आठ से 10 लोग आसानी से बैठ सकें। अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चैंबर भी पास में बने हैं, जबकि यही पर कमिश्नर का नया चैंबर भी रहेगा।

परिषद हॉल का ठीक हो रहा साउंड सिस्टम
आईएसबीटी स्थित परिषद हॉल यानी सभागृह का साउंट सिस्टम भी ठीक हो रहा है। यहां पिछले ढाई साल से परिषद की कोई मीटिंग नहीं हुई है। निगमकर्मियों की समय-समय पर बैठकें जरूरी होती रही हैं। अब चूंकि, नई सरकार काबिज हो रही है। इसलिए साउंड सिस्टम, एलईडी को ठीक किया जा रहा है तो बैठक व्यवस्था भी सुचारू हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.