मप्र पर मंडराया बड़ा खतरा

Updated on 24-06-2022 05:56 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में नक्सलियों का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। सीमाई इलाकों में नक्सलियों का मूवमेंट तेजी से बढ़ा है। खुफिया रिपोर्ट कह रही हैं कि इस वक्त 97 खूंखार और हार्डकोर नक्सली एमपी में सक्रिय हैं ये सभी कमांडर इन चीफ स्तर के हैं। ये सभी मध्यप्रदेश में तेजी से अपना विस्तार कर रहे हैं। पुलिस ने इनसे निपटने के लिए केंद्र से सीआरपीएफ की तीन बटालियन मांगी हैं।


हाल ही में बालाघाट पुलिस और हॉक फोर्स ने थाना बहेला के खराड़ी गांव में मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी नक्सली कमांडर इन चीफ रैंक के थे। दो दशकों में ये पहला मौका है जब इतने सीनियर लेवल के नक्सली मारे गए थे। नक्सली टांडा एरिया कमेटी के मेंबर थे।


नक्सलियों का खात्मा
पता चला है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ यानि एमएमसी जोन के हॉर्ड कोर नक्सली ही मध्यप्रदेश में सक्रिय होकर अपना नेटवर्क तेजी से फैला रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में नक्सली विरोधी अभियान के आईजी फरीद शापू ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में इस समय करीब सौ नक्सली सक्रिय हैं। उन्होंने कहा हमारी रणनीति बिल्कुल साफ है। नक्सलियों का खात्म करना है। पिछले तीन साल में सात एनकाउंटर में दस नक्सलियों को मारा गया। सभी नक्सली मध्यप्रदेश में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे।
97
खूंखार नक्सली सक्रिय


हाल ही में तीन नक्सलियों के मारे जाने के बाद प्रदेश के बालाघाट, डिंडौरी, सिवनी मालवा समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में 97 खुंखार नक्सली सक्रिय हैं। ये सभी नक्सली कमांडर इन चीफ स्तर के हैं। ये टॉप स्तर के नक्सली होते हैं, जो तेजी से अपने नक्सली दलम को फैलाते हैं। शापू ने कहा प्रदेश में खटियामोचा, मालखंड, टांडा और दर्रेकसा दलम सक्रिय हैं। ये दलम प्रदेश में अपना विस्तार करने की फिराक में हैं।


सीआरपीएफ की तीन बटालियन की मांग
प्रदेश में नक्सली मूवमेंट बढऩे के कारण राज्य सरकार ने केंद्र से सीआपीएफ की तीन बटालियन मांगी हैं। आईजी फरीद शापू ने जानकारी दी कि केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। अभी निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन हमारी मीटिंग चल रही है। नक्लसियों को सरेंडर और उनके पुर्नवास के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछले पांच साल में नक्सलियों का मूवमेंट बढ़ा है। कान्हा नेशनल पार्क एरिया में विस्थापन के कारण गांव नहीं बचे हैं। उन्होंने ये भी स्वीकार किया है कि कोर जोन में गांवों का विस्थापन होने के कारण अब पहले के मुकाबले कम सूचनाएं पुलिस को मिल रही हैं।


मप्र में यहां सक्रिय हैं नक्सली
कान्हा नेशनल पार्क, दक्षिण बैहर क्षेत्र और मप्र, छग महाराष्ट्र राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों ने अपना तेजी से विस्तार किया है। नक्सलियों के मूवमेंट की सूचनाएं कम मिलने की वजह से कान्हा नेशनल पार्क एरिया को नक्सलियों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। कान्हा नेशनल पार्क के अलावा जिले के रुपझर, बैहर, मलाजखंड, बिरसा, लांजी, किरनापुर थाना इलाके में आने वाले जंगलों में मूवमेंट बढ़ा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में टांडा दलम, मलाजखंड दलम, दर्रेकसा दलम, प्लाटून-2, प्लाटून-3, विस्तार दलम, खटियामोचा दलम की मौजूदगी है।


एमपी सॉफ्ट टारगेट
मध्यप्रदेश को नक्सलियों ने अपना सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। यही वजह है कि तीन साल में सिर्फ दस ही नक्सली मारे गए। हाल ही में तीन नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद भी 97 नक्सली सक्रिय हैं। यह बात हम नहीं बल्कि सुरक्षा एजेंसी के अफसर कह रहे हैं। अब मप्र पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि इन हार्डकोर नक्सलियों का वो कैसे सफाया करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.