बैरागढ पुलिस को मिली बडी सफलता

Updated on 20-02-2022 05:13 PM

भोपाल।  वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे गुंडे, बदमाशों एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बैरागढ पुलिस को आज दिनाँक 19.02.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि सीआरपी गुरूद्वारा के पास बैरागढ मे एक चादर के टीनशेड बने गोडाउन में चोरी की मोटरसाईकिल/एक्टिवा/बुलेट करीबन पंद्रह-बीस दुपहिया गाडिया छिपाकर रखी गई है, जिन्हे कुछ लोग ओने पौने दामो पर बेचने का गौरखधंधा कर रहै है।

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रवाना किया गया, जो सूचना तस्दीक पर सही पाई गई एवं गोडाउन का दरवाजा खुलवाकर चैक किया तो अंदर रखे मोटरसाईकिल/पल्सर/हीरो होण्डा/ एक्टिवा /बुलेट/स्कूटी कुल 20 वाहन को मौके पर आरोपी त्रिलोक छावडा पुत्र स्व. लालसिह उम्र 55 साल निवासी -8 सीआरपी गुरूद्वारा के पास बैरागढ के टीन की चादर से बनी गोडाउन से चोरी का संदेही होने से समक्ष गवाहान विधिवत गाडिया जप्त की गई।

पूछताछ पर त्रिलोक छावडा ने बताया कि इसका साथी पप्पू सूर्यवंशी पिता किशनलाल उम्र 35 साल निवासी झुग्गी नंबर 6220 बूढाखेडा बैरागढ भोपाल के द्वारा अन्य जगहो से वाहनो को लाकर गोडाउन मे छिपाकर रखता था जिसे दोनो आरोपीगणो द्वारा उक्त वाहन को औने पौने दामो पर लेकर चोरी का गौरखधंधा करते थे जिस पर से थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक-03/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ./ 379 भादवि मे उपरोक्त दुपहिया वाहनो को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा उक्त वाहन कहाँ से चुराया एवं कहा से लाये इस संबंध मे बारिकी से दोनो आरोपीयो से पूछताछ की जा रही है जिन्हे गिरफ्तार कर विधि समत्त कार्यवाही की गई तथा सभी थानो को वाहनो के संबंध मे सूचना दी गई

गिरफ्तार आरोपी-

(1) पप्पू सूर्यवंशी पिता किशनलाल उम्र 35 साल निवासी झुग्गी नंबर 6220 बूढाखेडा बैरागढ

 (2) त्रिलोक छावडा पुत्र स्व. लालसिह उम्र 55 साल निवासी -8 सीआरपी गुरूद्वारा के पास बैरागढ भोपाल

बरामद संपत्ति- एक्टिवा-06, पल्सर-01, बुलेट-01, मोटरसाईकिल-12 कुल 20 दुपहिया वाहन कीमती                                          12,50,000 रूपये

आपराधिक रिकार्ड- आरोपी पप्पू सूर्यंवंशी के विरूद्ध थाना बैरागढ में आधा दर्जन मारपीट जुआ/ आबकारी एक्ट                                 के आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है तथा आरोपी त्रिलोक छावडा के विरूद्ध तीन                                प्रकरण जुआ /सट्टा के पंजीबद्ध है

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी.सिह, उनि श्रीकांत द्विवेदी, भगवत सिह,सउनि लवकुश पाण्डे,                                           प्रआर.सरजन, रामसिह,आर.प्रशांत जाट,श्रवण,मिथलेश,गजराज की सराहनीय भूमिका रही


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.