भोपाल की दोनों जनपदों पर कब्जा जमा सकती है बीजेपी; कांग्रेस भी कर रही दावा

Updated on 27-07-2022 07:31 PM

राजधानी भोपाल की फंदा और बैरसिया जनपद पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला आज यानी, बुधवार को हो जाएगा। दोनों ही जनपदों में बीजेपी कब्जा जमा सकती है, लेकिन कांग्रेस भी दावे में पीछे नहीं है। ऐसे में चुनाव कशमकश भरे हो सकते हैं।

बता दें कि फंदा जनपद के 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी समर्थकों ने जीत हासिल की है। वहीं, 6 वार्ड पर कांग्रेस समर्थित जीते हैं। दूसरी ओर 6 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वे अध्यक्ष के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, बीजेपी नेताओं का दावा है कि निर्दलीय सदस्य भी उनके साथ ही है।

फंदा जनपद पंचायत में यह दावेदार
फंदा जनपद में अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दो सदस्य प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वार्ड-2 से जीते प्रमोद राजपूत और पूर्व अध्यक्ष आरती यादव दावेदारी कर रहे हैं। अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी कैटेगिरी के लिए रिजर्व है।

बैरसिया में यह दावेदार
बैरसिया जनपद पंचायत में अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। 25 सदस्यों वाली जनपद पंचायत में अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। बीजेपी की तरफ से भाजपा के जिला महामंत्री (ग्रामीण) कुबेर सिंह गुर्जर की पत्नी लता गुर्जर बाजी मार सकतीं हैं। वर्तमान में भागवती बाई गुर्जर बैरसिया जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.