छिंदवाड़ा जबलपुर । जिला स्तरीय टीएलएम मेले के समापन अवसर पर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू बंटी ने जिले के समस्त विकासखण्डों से आये शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित मॉडल की सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों को सराहा और मॉडल्स को छात्रों की विभिन्न विषयों में अभिरुचि सहित शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने में सहायक बताया। उन्होंने कहा कि टीएलएम मेले में प्रदर्शित मॉडल है जिससे छात्रों में जल्द विषयों की समझ बन पाएगी।जिला स्तरीय टीएलएम मेले में विशेष निर्णायक समिति में सेवानिवृत्त प्राचार्यो द्वारा प्रथम द्वितीय एवम तृतीय मॉडल का चयन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू,डीपीसी इरपाची,मंडल भाजपा अध्यक्ष अंकुर शुक्ला,डाइट प्राचार्या श्रीमती अनिता सोनी द्वारा शील्ड एवम सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।