भाजपा को नहीं मिल रहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष

Updated on 13-05-2022 06:22 PM

भोपाल, मध्यप्रदेश में बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय और पंचायत चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा और कांग्रेस अपने आप को ओबीसी का सबसे बड़ा हितैषी बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबसे ज्यादा भाजपा को नुकसान हुआ है। सत्ता में होने के बाद भी भाजपा कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख पाई। आनन फानन में भाजपा ने चुनाव में 27 प्रतिशत ओबीसी  को टिकट देने की घोषणा कर दी। लेकिन  ओबीसी को अपना हितैषी बताने वाली भाजपा दो माह बाद भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई।

वर्तमान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिना अध्यक्ष के चल रहा है। विगत 13 मार्च को तत्कालीन अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को एक तथाकथित फोटो वायरल होने के चलते पार्टी ने दबाव डालकर उनका इस्तीफा ले लिया था।  इसके बाद आज तक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नहीं तलाश पाई। ओबीसी आरक्षण के बीच मची कीच किच के बीच पार्टी खुद के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नहीं चुन पाना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि इस समय प्रदेश की राजनीति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पर केन्द्रित हो गई है।

 सूत्र बताते है कि प्रदेश में 52 प्रतिशत ओबीसी के वोटर है। पंचायत और निकाय चुनाव को 2023 के विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रदर्शन अगली सरकार का रूख तय करेंगे 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर जिस तरह से भाजपा ने इस वर्ग को साधने और खुद को हितैषी बताने की कोशिश की है।

 उस पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के खली पड़े अध्यक्ष पद ने पानी फेर दिया है आज भाजपा संगठन के छोटे से लेकर बड़े नेता तक यह बताने की स्थिति में नहीं है कि मोर्चा के अध्यक्ष की कुर्सी पर अब तक धूल क्यों छाई हुई है सूत्रों के मुताबिक भाजपा संगठन  के पास ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष को लेकर एक भी नाम नहीं है।

- कुशवाह को मिली क्लीन चिट

भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को एक कथित फोटो के चलते इस्तीफा देना पड़ा था जिस महिला और युवक ने उन्हे ब्लैक मेल किया था उन्हे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास भगत सिंह कुशवाह को लेकर कोई भी आपत्तिजनक वीडियो या अन्य  सामग्री नहीं मिली। जिसके बाद उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग में कुशवाह समाज का बड़ा दबदबा है। कुशवाह प्रदेश में 30 से 40 विधानसभा सीटों पर असर डालते है। और तकरीबन 80 लाख वोटर इसी समाज से आते है। कांग्रेस कुशवाह समाज को अपने पाले में लाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.