धार जिले के भाजपा नेता पंकज लोधा की कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में घर वापसी

Updated on 06-04-2022 04:14 PM

भोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निवास पर पहुंचकर आज धार जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कॅवरलाल पटेल, भरावदा के नाती धार जिले के पूर्व कांग्रेस नेता पंकज लोधा ने अपने साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरीश सिंह लोधी के नेतृत्व में पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस की पुनः सदस्यता ग्रहण की है। ज्ञातव्य हो कि श्री लोधा पूर्व मंे पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गये थे। श्री नाथ ने पार्टी का गमछा पहनाकर और पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पुनः कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी।

श्री नाथ ने श्री लोधा एवं साथियों द्वारा पार्टी में घर वापसी पर कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारों और संस्कृति की पार्टी है। बीते समय को भूलकर अपनी मूल पार्टी में आकर अपने आप लोगों ने संस्कृति की रक्षा के साथ साथ आने वाले भविष्य की रक्षा के लिए अपना कदम बढ़ाया है। वहीं श्री लोधा ने विश्वास दिलाया कि पूर्व मंे जो भूल हुई उसे दोहराया नहीं जायेगा और पार्टी के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ काम करके आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाने के लिए अपना पूरा सहयोग प्रदान करूंगा।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, महामंत्री, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, पूर्व विधायक सविता दीवाना, सचिव विजय सरवैया, प्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के महासचिव गगन कामदार, कमलनाथ विचार मंच जिला धार के अध्यक्ष राजेश कामदार, बदनावर विधानसभा के नवासा सेक्टर कांग्रेस के अध्यक्ष लखन पटेल,युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दसई श्रीकांत पटेल, अनुराग वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.