भाजपा नेताओं ने की वरिष्ठ नेता सुधीर जाचक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Updated on 04-06-2022 06:42 PM

भोपाल भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री स्वर्गीय सुधीर जाचक की शोक सभा गुजराती समाज भवन तुलसी नगर में आयोजित की गयी।


श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि स्व. सुधीर जाचक एक समर्पित कार्यकर्ता थे। सर्व समावेशी और समन्वयकारी स्वभाव उनकी विशेषताएं थीं। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनके काम हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।
प्रदेश के महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि स्व. सुधीर जाचक जी ने बिना पद की लालसा के सेवाभाव को अपना धर्म बनाया। पार्टी ने जो काम उन्हें सौंपा उसे पूरी लगन और परिश्रम से पूर्णता की ओर पहुंचाया। मैं ऐसे कर्मठ और लगनशील कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि स्व. सुधीर जाचक जी जीवन पर्यन्त पार्टी की सेवा की। हमेशा पार्टी के दिए दायित्व को पूरा किया। वे हमेशा पार्टी को आगे बढाने के लिए जी जान से लगे रहे। स्व. जाचक के चले जाने से पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।
पार्टी की पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, विकास विरानी, महामंत्री रविंद्र यति, जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, बजरंग दल इटारसी के पूर्व विभाग संयोजक हंस राय, दुर्गा वाहिनी की पूर्व प्रांत संयोजिका सुश्री राजो मालवीय, बालिस्ता रावत, निखलेश मिश्रा, राजकुमार विश्वकर्मा, मुकुल लोखण्डे, अश्वनी राय, विकास सोनी, छोटेलाल गिरी, आरके सिंह बघेल, मुकेश राय, कांग्रेस के पूर्व पार्षद अमित शर्मा, नेपाली समाज के अध्यक्ष विष्णुप्रसाद शर्मा सहित मराठा समाज, सहित अन्य समाजों के पदाधिकारी मंडल, बूथ पदाधिकारियों ने भी स्व. सुधीर जाचक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.