भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोपाल नगर द्वारा परिवार की सुख समृद्धि एवं उन्नति के सौभाग्य की प्राप्ति हेतु प्रकृति पूजन कार्यक्रम प्रत्येक वार्ड में आयोजित किया गया । भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा भोपाल नगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना सुधीर जाचक के निर्देशानुसार भोपाल जिले के 85 वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की प्रभारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री कामाक्षी विश्वकर्मा रही । जिला मीडिया प्रभारी सुश्री मुस्कान हीरानंदानी ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में तुलसी ,नीम आंवला,पीपल के वृक्षों का पूजन एवं वृक्षारोपण किया गया, मंदिरों में भजन एवं गीत आयोजित कर हाथों में कमल मेहंदी लगाई गई, पार्षद प्रत्याशियों को कम गमछा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोपाल नगर की सभी मंडल अध्यक्ष ,जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।
मुस्कान हीरानंदानी
जिला मीडिया प्रभारी
महिला मोर्चा नगर भोपाल