बूथ पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा, कार्यकर्ताओं की बैठक ली

Updated on 03-06-2022 06:25 PM

जबलपुर गुरुवार को जबलपुर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंट विधानसभा के शहीद भगतसिंह मंडल के बूथ क्रं. 106 पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह जबलपुर की केंट विधानसभा के बूथ क्रमांक 106 पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, केंट विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, वार्ड संयोजक ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सुनील रजक समेत समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं से परिचय लिया तथा बूथ समिति की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया।


-
वरिष्ठ नेता आनंद बर्नाड के घर किया जलपान
बूथ समिति की बैठक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद बर्नाड के सिविल लाइंस स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने श्री बर्नाड एवं परिवारजनों से भेंट की। यहां जलपान करने उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ क्रमांक 106 के लिए रवाना हो गए। इस दौरान श्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर, विधायक अजय विश्नोई भी उपस्थित रहे।


-
कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाज बंधुओं से भेंट की
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जबलपुर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के निवास पहुँचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता आशीष अहिरवार एवं परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछी। इसके उपरांत उन्होंने वहां एकत्र समाज जनों से भेंट की। श्री नड्डा के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव ने भी सामाजिक जनों से भेंट की।


-
कोर ग्रुप और मंडल समिति की बैठक ली
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम विधानसभा के रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा पहुंचे। यहां उन्होंने रानी दुर्गावती मंडल की बैठक को संबोधित किया। श्री नड्डा ने दोपहर में संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक को संबोधित किया। संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठकों में भी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.