भाजपा वाले अपने पिताजी का नाम बदलने लगेंगे:डॉ. गोविंद सिंह

Updated on 11-02-2022 07:45 PM


कांग्रेस की बनेगी तो शहरों के नाम को यथावत करने पर निर्णय लिया जाएगा
भोपाल ।  भोपाल का नाम बदलने जाने की अटकलों को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री व लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि मैं तो इन सबका विरोधी हूं, कल वो भाजपा वाले अपने पिताजी का नाम बदलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि, होशंगाबाद रटा रटाया बचपन से सुनते आए। अब नर्मदापुरम कर दिया और भी तमाम योजनाएं हैं उनका नर्मदा के नाम पर नामाकरण करते। कांग्रेस की सरकार आई तो जनता की राय के बाद नाम को यथावत करने पर निर्णय लिया जाएगा। भिंड में गुरुवार को पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह के निवास पर हुई जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता में डॉ. गोविंद सिंह ने कहा भाजपा और आरएसएस में प्रताड़ना की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया सुनील जोशी हत्याकांड में प्रज्ञा ठाकुर पर आरोप लगा। भाजपा ने अब सांसद बनाकर उनका सम्मान किया है।दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजघराने को लेकर मनाए जा रहे विजय उत्सव कार्यक्रम पर सवाल करने पर लहार विधायक डा. गोविंद सिंह ने कहा कि यह सिंधिया का खानदानी काम है। कुछ दिनों बाद जब इच्छा पूरी नहीं होगी तो दूसरे दल में उत्सव मनाएंगे।  23 फरवरी को एमजेएस कालेज के पास स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की सभा का आयोजन किया जाना है। गुरुवार को हुई प्रेसवार्ता में स्थान का ऐलान किया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.