भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री पर बोला हमला

Updated on 13-01-2022 10:48 PM

भोपाल बैतूल में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरूवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दिग्विजय सिंह पर खूब जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते है।

भाजपा अध्यक्ष यही नहीं रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए देशद्रोही, फ्रॉड, नौटंकी बाज जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह को बेहूदा कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैतूल में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

होशंगाबाद में 144 करोड़ के रेत घोटाले पर जब संवाददाता ने वीडी शर्मा से सवाल पूछा कि दिग्विजय सिंह ने सीएम को पत्र लिखकर हुए घोटाले में बृजेन्द्र प्रताप सिंह और वीडी शर्मा का नाम का जिक्र किया था इस पर भाजपा अध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह ने रेत मामले को लेकर कभी को पत्र नहीं लिखा।

 मेरा जीवन कैसा है इस बात की पुष्टि दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही नहीं कर सकते। जनता और कार्यकर्ता को मेरे उपर भरोसा है। ऐसे फ्रॉड लोगों की बातों पर हम ध्यान नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह पर आतंकवाद का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है।

 महिला कांग्रेस के मकर संक्रांति पर हनुमान चालीसा पाठ को नाटक बताते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि देर आये दुरुस्त आये। पहले इन्हें हनुमान चालीसा, राममंदिर, रामसेतु, भारतीय संस्कृति, योग से एलर्जी था। अब वे इस तरह का पाखंड रच रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.