बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना

Updated on 08-04-2022 04:52 PM

भोपाल कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती मनाने पर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले गांधी जयंती मनाना शुरू करे। बाबा साहब अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने क्या कुछ किया, यह देश का इतिहास जानता है। गांधी जी के नाम पर कांग्रेस जिंदगी भर खाती रही।

शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। कांग्रेस अगर गांधी जयंती मनाना शुरु करें तो अच्छी बात होगी। उन्होंने भाजपा की योजना बताते हुए कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बाबासाहेब के विचारों को रखा जाएगा। साथ ही व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा।

वीडी शर्मा ने कहा कि गुरूवार से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं जिनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और पोषण आहार जैसी तमाम योजनाएं शामिल हैं।

 इन योजनाओं के हितग्राहियों से बीजेपी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक बूथ स्तर और घर घर पहुंचकर हितग्राही से मिलेंगे और उनका सम्मान भी करेंगे। जमीनी स्तर तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पूरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ताकत के साथ लगे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.