भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा

Updated on 03-07-2022 06:37 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरण का मतदान पूरा हो गया है। शुरुआती नतीजे आने लगे हैं। औपचारिक घोषणा 14 और 15 जुलाई को होगी। इसके रुझानों को लेकर भाजपा के प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा बड़े आशावान हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण निकायों के चुनावों में दोनों चरणों के रुझान भाजपा की जीत के संकेत दे रहे हैं।


वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने जिस तरह के स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। पार्टी संगठन और कार्यकर्ता जिस तरह से बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं और प्रदेश केंद्र की भाजपा सरकारों ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जिस तरह से गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है, उसके आधार पर सभी 16 नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर निकाय में भारी बहुमत से जीतकर भाजपा विजय का सोलह शृंगार करेगी।


हरियाली का संकल्प अनूठी घटना
शर्मा का दावा है कि प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों, 76 नगर पालिकाओं और 255 नगर परिषदों के भाजपा प्रत्याशियों ने एक जुलाई को चुनाव से पहले शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने, उसके विकास का संकल्प लिया। यह राजनीतिक इतिहास की अनूठी घटना है। सभी प्रत्याशियों ने प्रतीकात्मक रूप से पौधा भी रोपा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल है।

 पार्टी के संकल्प पत्र में प्रत्येक नगर के विकास, उसे देश के बेहतर शहरों के अनुरूप बनाने और गरीब कल्याण की बातों को शामिल किया गया है। हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। अब हमारा विजन इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाने का है, जिसमें नगर निकाय और ग्रामीण निकाय चुनावों की बड़ी भूमिका रहेगी।


राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने वालों को पैर नहीं जमाने देंगे
शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जागरूक जनता से यह आग्रह करता हूं कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने वाली, देश को बदनाम करने वाली ताकतों को प्रदेश में पैर जमाने का अवसर दें। यदि इन्हें अवसर मिल गया, तो प्रदेश में भी उदयपुर जैसे हालात बनाने की कोशिश करेंगे।

देश में तालिबानी प्रवृत्ति के लोग जिस तरह से अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहे हैं, यह चिंता का विषय है। कांग्रेस और अन्य दल इन्हें ताकत दे रहे हैं। यदि ये लोग मध्यप्रदेश में होते, तो अब तक इनके घर जमींदोज कर दिए गए होते। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार इनका समर्थन कर रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है।


कमलनाथ का मप्र में इंट्रेस्ट किसलिए है?
शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हाल ही में कहा कि नगर निगम चुनाव उनके एजेंडे में नहीं है। इससे पहले वे कह चुके हैं कि पंचायत के चुनाव पर हम ध्यान नहीं देते। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ को प्रदेश की जनता को यह बताना चाहिए कि मध्यप्रदेश में उनका इंट्रेस्ट है किसलिए? उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी का इंट्रेस्ट सिर्फ झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.