मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है भाजपा:दिग्विजय

Updated on 27-04-2022 06:06 PM

भोपाल ।भाजपा पर बडा हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब मुसलमान बच्चों को पैसे देकर पत्थरबाजी कराती है। कांग्रेस के वरिष् नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते नजर रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय के मुताबिक उनके पास ऐसी शिकायतें रही हैं कि भाजपा के लोग कुछ गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं और वह इन शिकायतों की जांच करवा रहे हैं।

दिग्विजय कहते हैं कि इसके फैक्ट्स मेरे पास नहीं आए हैं। इसलिए आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन मेरे पास ऐसी कुछ शिकायतें आई हैं। जो जानकारी मुझे मिली है वह बता रहा हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अब दिग्विजय सिंह के इस बयान को को लेकर हमलावर हो गए है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि तुष्टीकरण की नीति के कारण देश की सेना, पुलिस, संविधान और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह जी अब गरीब मुसलमान लड़कों पर पैसे लेकर पत्थर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। एक कौम को ही आपने बिकाऊ बता दिया।

दिग्विजय जी के पास क्या सबूत हैं उस कौम ने पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा बोलते तो इतनी पीड़ा नही होती, लेकिन रमजान के पवित्र माह में एक कौम को बदनाम करने का उनका यह प्रयास सही नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह प्रयास बेहद निंदनीय है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह अपने किसी ना किसी बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.