चुनाव में हार के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करेगी भाजपा, प्रदेश संगठन ने 24 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

Updated on 18-08-2022 07:43 PM

भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में हार के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक में दो टूक कहा कि चुनावों में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर टिकट नहीं मिले तो ये सही नहीं है कि पार्टी के खिलाफ काम करने लग जाओ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हार हुई है, वहां सीनियर नेता जाएंगे। ये रिपोर्ट 24 अगस्त तक बुलाई गई है। बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक तथा बूथ विस्तारक अभियान प्रभारी मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा, ये मत सोचे कि मंत्री हैं। चार-छह बार से जीत रहे हैं तो हम ऐसे ही जीत जाएंगे।

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि रीवा और जबलपुर में निकाय चुनाव में हार के बाद मोर्चा की जिम्मेदारी तय की गई है। बूथ सशक्तीकरण अभियान तीन चरणों में होगा। इसमें बूथों का चयन और कार्य विभाजन होगा। 21-25 अगस्त तक दूसरे चरण में राजनीतिक विश्लेषण होगा। तीसरे चरण में घर-घर जाकर लाभार्थियों और की वोटर्स से संपर्क करना होगा।

पचमढ़ी में होगी भाजपा की ट्रेनिंग, कार्यसमिति बैठक भी

वीडी शर्मा ने बताया भाजपा की 3 दिवसीय बैठक पचमढ़ी में होगी। 24-25 अगस्त को प्रशिक्षण व 26 अगस्त को कार्यसमिति होगी। पार्टी ने सरल एप भी लांच किया है। इसमें वोटर्स के परिवार और जाति का डाटा एकत्र होगा। सीएम ने कहा, रिपोर्ट से पता चला, मेरे क्षेत्र में खुद 30 बूथ कमजोर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.