भाजपा कार्यकर्ता जो संकल्प लेते है उसे बिना विकल्प के पूरा करते हैं : विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 12-02-2022 05:58 PM

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा वर्ष भर संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर अभियान चला रही है। हमने बूथ विस्तारक योजना का सफल संचालन किया है और आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से बडे लक्ष्य के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत की जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जब कोई संकल्प लेते है तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। हम समर्पण निधि के अभियान में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सीहोर के इच्छावर विधानसभा के थूनाकलां के बूथ क्रमांक 78-79 पर समर्पण निधि अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सीहोर के चिंतामण गणेश मंदिर दर्शन कर इच्छावर विधानसभा के ग्राम थूनाकलां के बूथ क्रमांक 78-79 से समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ कन्यापूजन किया। कार्यक्रम को पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, जिलाध्यक्ष वि मालवीय, विधायक करण सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सुदेश राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पंवार, राजकुमार गुप्ता एवं बूथ अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, विवेक मालवीय मंचासीन थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में ठाकरे जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित समर्पण पत्रिका का विमोचन किया।

-देश के 70 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा, हमें इस बात का घमंड नहीं गर्व

ग्राम थूनाकलां में समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकारें गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है। भाजपा सरकारों के इस काम के पीछे पं. दीनदयालजी का विचार और एकात्म मानववाद का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि देश के 70 प्रतिशत भू भाग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है। इस बात का हमें घमंड नहीं गर्व है। क्योंकि पं. दीनदयालजी और स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी जैसे संगठन महापुरूषों के कठोर परिश्रम के कारण ही यह संभव हुआ है। आज भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल बना है तो वह इन महापुरूषों के त्याग, समर्पण और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संभव हुआ है।

-बूथ विस्तारक अभियान में जैसा इतिहास रचा वैसा समर्पण निधि में रचेंगे

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और आत्मनिर्भर बूथ का संकल्प लिया है। संकल्प को साकार करने के लिए हम अभियानों के माध्यम से बूथ तक जा रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तारक योजना की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से प्रदेश के 65 हजार बूथों तक बूथ विस्तारक अभियान पहुंचा। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में कार्यकर्ताओं ने बूथों का फिजिकल वेरीफिकेशन कर उन्हें डिजिटल बनाकर जिस तरह इतिहास रचा ठीक वैसे ही समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाते हुए इतिहास रचेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.