भाजपा युवा मोर्चा बदेरा मंडल ने पौधे रोप कर मनाया मोदी जी का जन्मदिन

Updated on 18-09-2022 05:03 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा बदेरा मंडल ने हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान की शुरुआत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिन पर की। जहां युवा मोर्चा ने भदनपुर पहाड़ शासकीय हाई स्कूल में पौधे रोककर मोदी जी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कार्यसमिति सदस्य एवं बदेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष डॉ रवि शंकर द्विवेदी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति में नहीं है, बल्कि उसके कार्यकर्ता समाज और देश-दुनिया के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं आगे कहा भाजपा युवा मोर्चा का हरा-भरा मध्यप्रदेश ऐसा ही अभियान है, जिसके दौरान बदेरा युवा मोर्चा  के कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण तथा ग्लोबल वामिर्ंग जैसे संकट का सामना करने के लिए आज इस स्कूल पर पौधे रोपें हैं।

बदेरा भाजपा महामंत्री शिवदयाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने को लिए प्रतिबद्ध है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वामिर्ंग की समस्या का सामना कर रहा है। इसलिए प्रकृति को बचाने के लिए हमें पेड़ लगाकर हरा भरा राष्ट्र बनाना है। पेड़ हमारे जीवनदाता हैं।

भाजपा युवा मोर्चा बदेरा मंडल अध्यक्ष अनूप देव सिंह बुंदेला (राजा भैया) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दुनिया का अग्रदूत बनकर उभरा है, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

भाजयुमो के महामंत्री गौरव जायसवाल ने कहा कि इस महा अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय संचालन समिति का गठन प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के नेतृत्व में किया गया है जो वार्ड, मंडल, विधानसभा, एवं जिला प्रभारियों से समन्वय स्थापित करेगी। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में तीन चरणों पर 75 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य  रखा गया है। पहला चरण 11 सितम्बर से शुरू होगा और आज जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर  शासकीय हाई स्कूल भदनपुर पहाड़ में पौधें रोपे गए। ठीक उसी प्रकार कल से द्वितीय चरण शुरू होगा और 25 सितंबर को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक चलेगा। तृतीय चरण 26 सितम्बर से शुरू होगा और महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। इसी तरह 17 सितम्बर, 25 सितम्बर एवं दो अक्टूबर को पौधरोपण के वृहद अभियान यहां भाजपा युवा मोर्चा बदेरा मंडल द्वारा चलाया जाएगा।

इस अवसर पर शासकीय स्कूल का शहर विद्याचरण द्विवेदी, प्रभारी शिक्षक इनेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री रणविजय सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष पटेल पांडे, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रदीप सेन, कार्यालय मंत्री राहुल बर्मन, अभी ठाकुर, अजय पटेल, अनिल कोल सहित शासकीय स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिका समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.