भाजपा की महापौद पद की प्रत्याशी श्रीमती मालती राय ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जीत के लिए आशीर्वाद लिया

Updated on 18-06-2022 08:56 PM

भोपाल भोपाल महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालती राय ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल के मंदिरों, जैन मंदिर, गुरूद्वारा और संत हिरदाराम जी की कुटिया में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर गुरूजनों और संतजनों से जीत का आशीर्वाद लिया।


श्रीमती मालती राय आज प्रात: 9 बजे संत हिरदाराम नगर स्थित संत हिरदाराम की कुटिया में पहुंचीं वहां उन्होंने संत जी की समाधी पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद वे गुफा मंदिर पहुंची और महादेव का अभिषेक किया। इसके पश्चात उन्होंने सोमवारा स्थित र्कयू वाली माता मंदिर में पहुंच कर चुनरी चढ़ाई।


श्रीमती मालती राय सोमवारा से काली मंदिर तलैया, जिन्सी चौराहा रविदास मंदिर, गायत्री मंदिर, राम मंदिर भानपुर, हनुमान मंदिर अयोध्या नगर, राम मंदिर आनंद नगर, गणेश मंदिर पिपलानी, पंचबटी मार्केट साकेत नगर स्थित मंदिर, सुरेन्द्र पैलेस के पास स्थित मंदिर, श्वेता काम्प्लेक्स स्थित मंदिर, ग्यारह सौ र्क्वाटर स्थित हनुमान मंदिर, चिनार पार्क के सामने स्थित मंदिर, पांच नंबर स्टॉप स्थित मंदिर, टीटी नगर दशहरा मैदान स्थित संतोषी माता मंदिर, सांई बाबा मंदिर नेहरू नगर, खाटू श्याम मंदिर सर्वधर्म नगर सेक्टर, प्रियंका नगर स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर भगवान से भारतीय जनता पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांगा।


श्रीमती मालती राय संत हिरदाराम नगर और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित जैन मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर वहां पर संतजनों का आशीर्वाद लिया। श्रीमती मालती राय ने गोविन्दपुरा स्थित गुरूद्वारे में पहुंचकर माथा टेका।
देव दर्शन के दौरान भाजपा की महापौर प्रत्याशी के साथ सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति थी। इस दौरान अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने और नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी की आरती उतारकर, फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। अनेक स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों ने मालती राय को जीत का आशीर्वाद दिया।


श्रीमती मालती राय ने गायत्री मंदिर स्थित गौशाला में गौ माता की पूजन कर हरी घास खिलाकर गौ सेवा भी की इस दौरान श्रीमती मालती राय ने कार्यकर्ताओं के साथ माता स्थित कृष्णा टी स्टॉल पर चाय भी पीयी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.