भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थपथपाई मप्र सरकार और संगठन की पीठ, कहा

Updated on 02-06-2022 07:17 PM

भोपाल मप्र के दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर शिवराज सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकसित राज्य बनाने में सरकार की अहम भूमिका रही है। नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था आज उछाल मार रही है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 11 लाख, 69 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। प्रदेश की विकास दर 19.74 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक है। आज राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 01 लाख 24 हजार प्रतिवर्ष से भी अधिक हो गई है।

नड्डा ने कहा कि देश की बीपीएल जनसंख्या में 12 प्रतिशत की कमी लाने वाली प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अव्वल है। उज्जवला योजना के तहत 79 लाख से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क कनेक्शन दिये गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 24 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं, 6 लाख और बनाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में 7 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन के कामकाज की भी तारीफ की।


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नगरीय निकाय और विधानसभा चुनाव में टिकट के क्राइटेरिया को लेकर स्थिति साफ कर दी है। भोपाल प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- पार्टी में परिवारवाद का फॉर्मूला लागू रहेगा जो नेता पुत्र हैं, वह पार्टी का काम करें।

 लेकिन टिकट वितरण में प्राथमिकता केवल पार्टी कार्यकर्ता को ही दी जाएगी। जेपी नड्डा ने बताया कि देश में 10 लाख 40 हजार बूथों पर काम चल रहा है। 64 हजार से ज्यादा प्रदेश के बूथों पर डिजिटली काम कर रहे हैं। पार्टी का सिद्धान्त है कि हम अपने दम पर खड़ें हो। उन्होंने कहा, कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर काम किया। हेल्थ सेंटर से लेकर गरीबों को खाने-पीने की सामग्री बांटने में सहयोग किए।


नेता पुत्र काम करें-टिकट कार्यकर्ता को
नड्डा ने पिछले उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा उपचुनाव में मुझसे कहा गया था कि परिवार के सदस्य को टिकट देने पर नुकसान हो सकता है। लेकिन मैंने कहा अगर नियम तो नियम है। उस पर अमल होगा। फिर भले नुकसान हो जाए। जिन नेताओं के बेटे पार्टी में काम कर रहे हैं वो पार्टी का काम करेंगे।

हम कार्यकर्ता को आगे बढ़ाएंगे। नेताओं के बेटों को टिकट के लिए डिसकरेज करेंगे। नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश के उपचुनाव के समय मुझे प्रदेश के नेताओं ने कहा कि नेता के बेटे को टिकट नहीं देगे तो दिक्कत होगी, मैंने कहा दिक्कत हो तो तो होने दे। उन्होंने कहा कि नेता के बेटे काम कर रहे है तो उनको प्रेरणा देंगे। उनको पार्टी को मजबूत करने काम करना चाहिए। नड्डा ने एक प्रश्न में जवाब मे परिवारवाद की परिभाषा बताते हुए कहा कि जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष, बेटा जनरल सेक्रेटर और पॉर्लियामेंट्री बोर्ड में चाचा, ताऊ और परिवार के सदस्य हो। उन्होंने देश की कई पार्टी के नाम भी गिनाए।


मामा ने कई बेहतर काम किए
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में मप्र बीमारू राज्य था। आज प्रदेश आर्थिक दृष्टि से उन्नत प्रदेश के रूप में जाना जाता है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ी है। 17 मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश में खुलने जा रहे हैं। हिंदी भाषा को लेकर राज्य सरकार ने तेजी से काम किया है। 12 करोड़ लोगों को प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। केंद्र की तमाम योजनाओं में प्रदेश अव्वल है। उज्ज्वला योजना के तहत मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर काम हुआ है।

 प्रधानमंत्री आवास को लेकर जो काम मध्यप्रदेश में हुआ है वो देश में सबसे बेहतर है। सुकन्या समृद्धि योजना में एमपी नंबर 1 है। साथ ही कई सेक्टर में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर देश का सबसे साफ सुथरा शहर है। उन्होंने कहा मामा के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कई बेहतर काम किए हैं। सरकार और संगठन ने मिलजुलकर आम आदमी के लिए काम किया है। प्रदेश में सरकार ठीक चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.