ब्लैकमेल करने वाले एएसआई एवं दो सिपाही सस्पेंड, प्रकरण भी दर्ज

Updated on 30-01-2022 06:00 PM

 भोपाल  राजधानी में एक युवक को ब्लैकमेल करने वाले एएसआई एवं दो सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया हैा साथ ही तीनों पर प्रकरण भी दर्ज किया गया है। इन तीनों पर अपनी महिला मित्र से बात कर रहे युवक को ब्लैकमेल कर 16 हजार रुपये हड़पने का आरोप है।

 इस मामले में राजधानी के चूना भट्टी थाने के एक एएसआई सहित तीन लोगों के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि चार जनवरी की शाम को हुई इस घटना में 10 हजार की राशि पेटीएम के माध्यम से वसूली गई थी। एएसआई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

चूना भट्टी थाना पुलिस के मुताबिक बैरसिया निवासी अरुण पाराशर का भांजा चार जनवरी की शाम को अपनी एक महिला मित्र को छोड़ने पुराने चूना भट्टी थाने के पास गया था। वहां नहर किनारे खड़े होकर दोनों बात कर रहे थे। इस दौरान चूना भट्टी थाने में पदस्थ एएसआई रामसिंह, सिपाही नरेंद्रसिंह अभिषेक गुप्ता नाम के युवक के साथ वहां पहुंचे। वहां पहुंचकर तीनों ने युवक से बोला कि तुम अंधेरे में खड़े होकर क्या कर रहे हो।

इसके बाद थाने ले जाकर केस दर्ज करने की धमकी देने लगे। युवक भयभीत हो गया तो उन्होंने मामला रफा दफा करने के लिए रुपये की मांग रख दी। युवक के पर्स में सिर्फ छह हजार रुपये निकले। इसके बाद उन लोगों ने धमकी देकर युवक से 10 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से अपने खाते में बुलवा लिए।

शिकायत की जांच में घटना की पुष्टि होने पर शनिवार शाम को चूना भट्टी थाने में एएसआई रामसिंह, सिपाही नरेंद्र सिंह बघेल एवं अभिषेक गुप्ता के खिलाफ धारा-384 के तहत अड़ीबाजी का केस दर्ज कर लिया है। घटना की के बारे में युवक ने अपने मामा अरुण पाराशर को बताई। अरुण ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.