प्रीतम लोधी की रैली में पुलिस वाहन के सामने ब्लास्ट:भिंड में पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल

Updated on 26-08-2022 07:20 PM

भिंड में बीजेपी से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी की रैली में जमकर बवाल हुआ। रैली में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें करीब 5-6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। रैली के रूट को डायवर्ट करने को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। इसी बीच पुलिस के वाहन के सामने ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि ये ब्लास्ट कैसे हुआ यह साफ नहीं हो सका है। प्रीतम लोधी ओबीसी समाज के साथ रैली की शक्ल में जिला प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।

गुरुवार की शाम को प्रीतम लोधी ने भिंड में लोधी राजपूत समाज के बैनर तले एक रैली निकाली। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद उनके समर्थक सिटी के बीच से रैली निकालना चाहते थे। जिस पर पुलिस जवानों ने रोका। इसी बात को लेकर रैली में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी समय पुलिस की एक कार के सामने ब्लास्ट भी हुआ। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी कमलेश कुमार ने बताया कि बिना परमिशन के प्रीतम लोधी की मौजूदगी में रैली निकाली गई है। समर्थकों द्वारा पथराव किए जाने से कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस जवानों पर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस की कार के सामने ब्लास्ट होने के मामले में जांच चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.