बोर्ड परीक्षा: 50 फीसदी कापियों का नहीं हो पाया मूल्यांकन

Updated on 27-03-2022 09:07 PM

भोपाल मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की 50 फीसदी कापियों का मूल्यांकन भी नहीं हो पाया है। इससे परीक्षा परिणाम आने में विलंब होने की पूरी आशंका है। कापियां का मूल्यांकन कार्य पांच मार्च से शुरू हुआ है लेकिन अभी तक 50 फीसदी कापियों का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय ने 28 मार्च से ग्यारहवीं की कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। अगर ग्यारहवीं की कक्षाएं कर दी जाती है, तो दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट पर भी असर पड़ेगा। अभी तक मूल्यांकन कार्य 50 फीसद भी पूरा नहीं हो पाया है।

यहां पर यह बता दें दसवीं-बारहवीं के परीक्षार्थियो की एक करोड़ 30 लाख कापियों के मूल्यांकन कार्य में 30 हजार शिक्षक लगे हुए हैं। अब नवमीं-ग्यारहवीं का मूल्यांकन भी शुरू होना है। ऐसे में कक्षा शुरू की जाती है तो शिक्षक स्कूल में व्यस्त हो जाएंगे। इससे दसवीं-बारहवीं का मूल्यांकन देर से होगा और अप्रैल में घोषित होने वाला रिजल्ट अब मूल्यांकन कार्य में देरी की वजह से आगे खिसक सकता है।

 फिलहाल दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन चल रहा है। लगभग सभी शिक्षक मूल्यांकन में व्यस्त हैं। स्थानीय नवमीं-ग्यारहवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुरू होना है। बावजूद इसके आधी-अधूरी तैयारियों के साथ लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा के फरमान ने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें, कि इस बार प्रदेश भर से करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक शैक्षणिक कैलेंडर तैयार नहीं हुआ है। अभी यह आदेश भी जारी नहीं हुए कि नवीन शैक्षणिक सत्र कब से शुरू होगा।

 स्थानीय परीक्षाएं भी चल रही है। स्थानीय परीक्षाओं का मूल्यांकन भी शुरू नहीं हुआ है। दूसरी तरफ दसवीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन चल रहा है। इन विद्यार्थियों का रिजल्ट आना है। ऐसे में ग्यारहवीं की कक्षा शुरू करने को लेकर छात्रों की स्ट्रीम का पैमाना दसवीं का मुख्य रिजल्ट होता है, लेकिन आधी-अधूरी तैयारियों के साथ ग्यारहवीं की क्लास शुरू करना समझ से परे है।

लोक शिक्षण आयुक् ने पत्र जारी कर तर्क दिया है कि वर्तमान में गर्मी के प्रकोप एवं आगामी समय में इसकी संभावित वृद्धि के दृष्टिगत तथा स्थानीय परीक्षाओं के संचालन को देखते हुए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य इन कक्षाओं के संचालन के विषय में आवश्यक निर्णय ले सकेंगे। 11वीं की कक्षा का संचालन विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों की मदद से किया जाएगा। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय में आवश्यक शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर शिक्षकों को एक शाला से दूसरी शाला में अध्यापन के लिए निर्देशित कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.