पचमढ़ी में मिला बाघ शावक का शव, चल रही जांच

Updated on 03-04-2022 07:59 PM

भोपाल प्रदेश के नर्मदापुरम जिले पचमढ़ी वन परिक्षेत्र एक  बाघ शावक का शव मिला है। शावक की पसलियां रीढ की हड्डी टूटी हुई है।साथ ही चेहरे, पीठ, गले पर जगह-जगह चोट के निशान है। मादा बाघ शावक का शव मिलने के मामले की जांच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने शुरू कर दी है।

 प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि संभवत: किसी अन्य का बाघ ने हमला कर मादा शावक को मार दिया है। शावक के की पसलियां रीढ की हड्डी टूटी हुई है। यह चोट तभी होती है जब जब किसी अन्य जानवर द्वारा हमला किया गया हो। कई जगह नुकीले नाखून के निशान भी नजर आए हैं।

मादा शावक के शव का प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इलाके में दबदबा कायम रखने के लिए किसी अन्य बाघ ने बाघिन के बच्चे पर हमला किया किया होगा।

मादा शावक का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के आला अधिकारियों के साथ ही स्थानीय अधिकारी कर्मचारी मौके पहुंच गए थे। खोजबीन के दौरान घटना स्थल से आधा किमी दूरी पर बाघिन मिली है। एसटीआर के अधिकारियों का मानना है कि मादा शावक कुछ देर के लिए अपनी मां से अलग हुई है इसी दौरान घात लगाए बैठे किसी बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसटीआर द्वारा जंगल के कुछ इलाकों में खोजबीन की गई है, साथ ही बाघिन पर भी नजर रखी जा रही है। एसटीआर अधिकारियों के मुताबिक कई बार इलाके में वर्चस्व स्थापित करने के लिए बाघ अपने ही कुनबे पर हमला कर देते हैं।

बाघ की पहचान अभी नहीं हो सकी हैं। वहीं बाघिन के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पचमढ़ी परिक्षेत्र में मूवमेंट कर रही थी। बाघिन के और भी शावक साथ होने की संभावना जताई जा रही है।मादा शावक की मौत के सही कारणों का पता करने के लिए अवयवों को एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। एसटीआर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, इसके चलते शिकार होने की बात अधिकारी खारिज कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद एसटीआर प्रबंधन अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। इस बारे में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति का कहना है कि मादा शावक की मौत किन परिस्थियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद सही स्थिति सामने सकेगी। एसटीआर में वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.