आसाराम गुरुकुल के रसोई घर में बायलर ‎‎सिलेंडर फटा, एक की मौत

Updated on 14-01-2022 09:33 PM

भोपाल आसाराम गुरुकूल में शुक्रवार सुबह बायलरसिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। यह गुरुकुल छिंदवाड़ाजिले के परासिया मार्ग पर है। यहां आज सुबह जब बच्चों के लिए खाना पकाने के दौरान रसोई घर में बायलर सिलेंडर फट गया। इस हादसे में रसोइए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रसोई घर में काम कर रही चार महिलाएं घायल हो गई।

 घटना के बाद तत्काल राहत बचाव के कार्य शुरु किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस के अनुसार मृतक हैदराबाद निवासी योद्वाजी था, जो कुछ दिन पहले ही यहां आया था तथा गुरुकुल आश्रम में रसोईए का कार्य कर रहा था।

रसोईघर में उर्मिला कारटे 45 निवासी बरारीपुरा, नीता साहू 28 गुरुकुल आश्रम, माया सिसोदिया 45 मोहन नगर, शशि डेहरिया 40 कावेरी नगर कार्य कर रही थी जो हादसे में घायल हुई है। बायलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग सहम गए तथा समीप की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।रसोई घर में बच्चों स्कूल स्टाफ के लिए खाना पकाने का कार्य हो रहा था।

इसी दौरान ज्यादा प्रेशर के कारण बायलर फट गया और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर एएसपी संजीव उईके, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, कोतवाली टीआइ सुमेर सिंग जगेत तथा पुलिस कर्मी पहुंच गए थे। आसाराम गुरुकुल में छात्रावास तथा स्कूल दोनों है। हादसे के वक् 197 बच्चे स्कूल में थे। हालांकि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह स्कूल से काफी दूरी पर था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.