मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की मुलाकात

Updated on 15-04-2022 06:15 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम हाउस में मुलाकात की। सीएम चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मुलाकात की जानकारी साझा की। सीएम चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'आज निवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात आनंदपूर्ण रही।

 इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख सामाजिक विषयों पर आपकी फिल्मों ने जागरूकता का संदेश दिया है।' सीएम चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार और जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सदस्यों के साथ भोपाल के स्मार्ट पार्क में गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया।

एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी की शूटिंग के चलते इन दिनों झीलों के भोपाल में हैं। बीते दिनों अक्षय ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम  मिश्रा से मुलाकात की थी। अक्षय ने गृहमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा की थी वहीं, अक्षय कुमार ने भोपाल के खाने और खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की थी।

अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी 1 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली हैं। बता दें इससे पहले अक्षय पैडमैन, टॉयलेट- एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.