बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य सक्षम बूथ बनाना है : विश्वास सारंग

Updated on 23-01-2022 05:20 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए शुरू की बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश शासन के मंत्री, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रभारी विभिन्न बूथों पर पहुंचे। भोपाल के सभी मंडलों, शक्ति केंद्र में बूथ विस्तारक के पदाधिकारी लगातार तीसरे दिन संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो कार्य में लगे हुए हैं।

प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग स्टेशन मंडल के बूथ नंबर 267, 268 पर पहुंचे। श्री सारंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार में बूथ समितियो की भूमिका अहम है। पार्टी के सभी कार्यक्रम और केन्द्र राज्य सरकार की योजनाओ का प्रचार इन्ही समितियो के माध्यम से किया जाता है। समिति में सभी वर्गो, जातियो का समावेश होना चाहिए। बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य सक्षम बूथ बनाना है।

 बूथ विस्तारक योजना संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास है। स्वावलंबी मंडल सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है। श्रद्धेय स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने अपनी कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव से संगठन का विस्तार एवं समयदान करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की है। उनसे प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हैं।

इसी तरह भानपुर मंडल के बूथ क्रमांक 26, अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक 63 एवं 64, पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 221 में जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र यादव, बूथ विस्तारक प्रमुख, महामंत्री रविंद्र यति, तात्या टोपे मंडल के बूथ क्रमांक 63 में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 220, 238, 239, 242, 243 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास वीरानी, बरखेड़ी मंडल के बूथ क्रमांक 114 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.