ब्रेक डान्स अब ओलिम्पिक में शामिल

Updated on 02-06-2022 08:02 PM

'ब्रेक डान्स' डान्सिंग एक हिप-हॉप स्टाइल है। परन्तु यह सिर्फ एक डान्स स्टाइल नहीं, अब एक खेल है। सिर्फ खेल नहीं, ओलिम्पिक में शामिल खेल है। वर्ष 2024 के पेरिस ओलिम्पिक गेम्स में ब्रेक डान्स 'ब्रेकिंग' के नाम से खेला जायेगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस डान्सिंग स्पोर्ट को बढ़ावा देने और ब्रेक डान्स अकादमी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। प्रदेश में जो अकादमियाँ संचालित हैं, वे सभी अकादमी ऑफ एक्सीलेंस हैं। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक कमेटी द्वारा ब्रेक डान्स को ओलिम्पिक ब्रेकिंग के नाम से शामिल किया गया है। ब्रेक डान्स को ओलिम्पिक में शामिल इसलिए किया गया है, क्योंकि यह डान्स युवाओं में बहुत लोकप्रिय है। कई रियालिटी-शो में प्रतिभाओं को परखा जा रहा है। ब्रेक डान्स को खेल के रूप में शामिल करने से कई प्रतिभाओं को मौका भी मिलेगा। ओलिम्पिक में प्रत्येक प्रदर्शन स्पष्ट रूप से परिभाषित मानदंडों क्रियेटिविटी, पर्सनेल्टी, टेकनिक, वेरायटी, परफॉर्मेंस और क्रियेटिविटी पर आधारित होगा।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने बताया कि हमारा लक्ष्य अब अन्तर्राष्ट्रीय पदक है, इसलिए खेल विभाग द्वारा ऐसी ब्रेक डान्सिंग प्रतिभाओं को खोजने के लिए टेलेंट सर्च आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि मध्यप्रदेश में ब्रेक डान्सिंग में कितनी संभावनाएँ हैं, इसका मूल्यांकन कर भविष्य में ब्रेक डान्स अकादमी खोलने पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित खेलों के साथ नये खेलों में भी प्रदेश की युवा प्रतिभाएँ अपना कौशल दिखाएँ और पदक हासिल करें, यही हमारा लक्ष्य है। मध्यप्रदेश में लगातार खेल अधो-संरचनाओं का विस्तार और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ उपलब्ध है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.