सृजन और सुधार कर अपने जीवन में लायें सकारात्मक परिवर्तन - मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 26-02-2022 06:59 PM

भोपाल।  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केन्द्रीय जेल जबलपुर के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने बंदियों से आव्हान किया कि सृजन और सुधार कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायें, जो परिवार और समाज के विकास में काम आये। डॉ. मिश्रा ने जेल प्रशासन द्वारा नेताजी की स्मृतियों को आम जनता के लिए खोलने की सराहना की।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने जबलपुर जेल में नेताजी द्वारा बिताये गये समय के दौरान सहेजे गये स्मृति-चिन्हों को देखा। जेल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र और केन्द्रीय जेल जबलपुर की घटनाओं से संबंधित तथ्यों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बंदी कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने जेल की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। विशेष रूप से बंदियों की भोजन व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि व्यवस्था संबंधी आवश्यक सुधार करें। उन्होंने जबलपुर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के परिजन से वर्चुअल मुलाकात के सिस्टम और केंटीन की सराहना की। मंत्री श्री मिश्रा को जेल के निरीक्षण के पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर सहित जेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.