भाई ने ही किराये पर लगवाने का झांसा देकर साथी के मिलकर हडप ली लग्जरी कारे

Updated on 24-03-2022 10:42 PM

भोपाल। राजधानी की कोलार थाना पुलिस से इलाके मे ही रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई ओर उसके साथी पर लग्जरी कारे हडपने की शिकायत की है। आरोप है कि सरकारी विभागों में मोटी रकम पर कार किराये पर लगवाने का झांसा देकर दोनो ने उनकी गाडि़यां गायब कर दी हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार कोलार रोड स्थित फाइन एवेन्यु में रहने वाले सचिन पुत्र रमेश कुमार बाथम ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उनके पास दो लग्जरी कारें थीं।

उसके भाई रंजीत बाथम उर्फ पीटू ने उसे बताया कि कोटरा के शासकीय आवास में रहने वाला अभिजीत सिंह राजपूत उसका परिचित है, ओर उसकी सरकारी विभागों में खासी पहचान है। रजींत ने आगे बताया कि यदि वो चाहे तो उनकी लग्जरी कार को मोटे किराये पर लगवा सकता है।

अपने भाई की बातो मे आकर सचिन ने अभिजीत से मिलकर बातचीत की ओर उसका ऑफर पसंद आने पर उसके साथ एग्रीमेंट कर अपनी एक कार को 18 हजार से अधिक मासिक किराये पर लगवाने के लिये अभिजीत के हवाले कर दी।

सचिन ने अपनी शिकयत मे आगे बताया कि निजी काम के चलते वो बीते साल अक्टूबर के महीने मे काफी दिनो के लिये शहर से बाहर गये हुए थे। नवंबर 2021 मे जब वो वापस घर लौटे तो उन्हे घर की पार्किंग से अपनी दूसरी कार गायब मिली। जब उन्होन कार के बारे मे अपने बड़े भाई रंजीत उर्फ पीटू से पूछा तो उसने कहा कि दूसरी कार भी उसने अभिजीत के साथ साढे 18 हजार रुपये महीने किराये का एग्रीमेंट कर उसे सौंप दी है।

 लेकिन एग्रीमेंट होने के बाद ने तो उन्हे उनकी दोनों कारों का किराया मिला। परेशान होकर जब उनहोने अपनी कारो के बारे मे पुछताछ की तो कार के बारे मे उनका भाई रजींत ओर अभिजीत ने उन्हे कोई जानकारी नही दी। सचिन ने संदेह जताया है कि उनके भाई रंजीत ने अभिजीत के साथ मिलकर उसकी दोनों कारो को बेच दिया हैं। फरियादी की शिकायत पर पुलिस आगे की पडताल कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.