भोपाल के भाई-बहन बने एक-दूजे के लिटिल पेरेंट्स:बहन बोली- कोरोना ने मम्मी-पापा को छीना

Updated on 11-08-2022 06:54 PM

ये कहानी है कोरोना से मम्मी-पापा को खो चुके भोपाल के भाई-बहन की। मई 2021 को वनिशा और उनके भाई विवान पर दुखों का पहाड़ टूटा। कोरोना महामारी ने मम्मी का प्यार, पापा का लाड़ और दुलार छीन लिया। जख्म कभी नहीं भुलाने वाला है, लेकिन जीना भी इसी के साथ है। दोनों आज एक-दूसरे के लिए पेरेंट्स बन गए हैं। वनिशा 18 साल और विवान 12 साल के हैं। रक्षाबंधन के मौके पर खास बात की। 

15 मई 2021 मेरी लाइफ का ट्रेजिक डे था। इसी दिन मुझे पता चला कि मम्मी-पापा दोनों नहीं रहे। मम्मी की डेथ तो 4 मई को ही हो गई थी, लेकिन किसी ने बताया नहीं। हॉस्पिटल स्टाफ ने सोचा पापा के ठीक होने के बाद इन्फॉर्म कर देंगे। अनफोर्च्युनेट्ली 15 मई को पापा की भी डेथ हो गई। इसी दिन पता चला था कि दोनों नहीं रहे। इसके बाद तो 2-3 दिन तक मैं होश में नहीं थी। मैं तो विवान के सामने रो भी रही थी और पता नहीं क्या नहीं किया होगा मैंने... लेकिन यह भाई, जो मुझसे 6 साल छोटा है, मेरे सामने आज तक नहीं रोया।

कुछ दिन पहले ही कोई आया था तो मैं बोलते-बोलते रो दी, लेकिन ये नहीं रोया। बोला- दीदी ठीक है...। शायद वक्त से पहले बड़ा हो गया मेरा भाई...। ​​​​​विवान मेरी काफी केयर करता है। मेरे पास इतना टाइम नहीं रहता। मेरी कोचिंग रहती है। अभी कुछ दिन पहले की बात है। घर में ब्रेड पकोड़ा बना था। बारिश हो रही थी। विवान को भी स्कूल जाना था, लेकिन फिर भी वो किसी को बिना बताए डेयरी तक गया सॉस का पैकेट लाने। क्योंकि, वो जानता है कि मैं बिना सॉस के ब्रेड पकोड़ा नहीं खाती।

सच बात तो ये है कि विवान मुझसे काफी छोटा है, फिर भी मैं उसकी इतनी केयर नहीं कर पाती, जितनी वो मेरी करता है। गर्मी के दिनों में मेरा पढ़ाई से उठकर कूलर भरने में टाइम जाता था तो वो कूलर भर देता था। हम दोनों के स्कूल का टाइम सेम है। मैं जब खाना खाने आती हूं तो मुझे थाली हर दिन रेडी मिलती है। विवान पूरा खाना गरम करके सर्व कर देता है।

अभी मैं JEE (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) की तैयारी कर रही हूं। मैं यह कहना चाहूंगी की अगर मेरा सिलेक्शन होगा तो वो मामा-मामी और विवान की वजह से ही होगा। 99% मेरी केयरिंग का क्रेडिट विवान को जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.