बीयू की यूजी की परीक्षाएं एक अप्रैल से होंगी प्रारंभ

Updated on 19-03-2022 06:37 PM

   भोपाल राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में भी यूजी द्वितीय तृतीय वर्ष की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होने वाली है। कोरोना संक्रमण के कारण जो लोग परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें एक और अवसर दिया जा रहा है। परीक्षाओं की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। यूजी तृतीय वर्ष की विभिन्न संकायों की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। वहीं यूजी द्वितीय वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होंगी। ज्यादातर पाठ्यक्रमों में शुरुआत के तीन पेपर फाउंडेशन कोर्स के होंगे।

 इसमें हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरणीय अध्ययन विषय शामिल हैं। वहीं यूजी तृतीय वर्ष में बीएसससी, बीएससी होमसाइंस, बीसीए, बीबीए, बीए, बीकाम,आनर्स आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी, जो अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। इस संबंध में विवि ने वेबसाइट पर परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दिया है।हालांकि यहां पर यह बात खटकने वाली है कि प्रदेश के अनेक विश्वविद्यालयों में स्थायी परीक्षा नियंत्रक नहीं है।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में विनय श्रीवास्तव को प्रभारी परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लाकडाउन ने परीक्षा के सिस्टम को खराब कर दिया है। प्रदेश के सभी विवि परीक्षा और रिजल्ट को लेकर व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं। परीक्षाओं के रिजल्ट में हुई लेटलतीफी के चलते उच् शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को नोटिस तक दे चुका है। इसके जवाब में विवि सिर्फ अपनी तरफ से सफाई ही दे सके हैं।

यहां तक कि उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के अभाव में विवि परीक्षा कार्यक्रम और रिजल्ट भी जारी कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक नहीं होने से परीक्षाओं में भी गड़बड़ी सामने आती है। विवि ने उनके लिए भी परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। इनमें नियमित, एटीकेटी और प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हैं। इनकी परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होंगी, जो मई तक चलेंगी।पीजी पाठ्यक्रमों के ऐसे विद्यार्थी जो कोरोना संक्रमण के कारण पहले हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उन्हें परीक्षा देने का एक और मौका मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.