बीयू विद्यार्थियों को देगा डिजिटल लॉकर की सुविधा

Updated on 18-02-2022 05:35 PM

भोपाल ।अगले महीने तक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) विद्यार्थियों को डिजिटल लॉकर की सुविधा देने जा रहा है। अप्रैल तक विद्यार्थियों का डाटा आनलाइन कर दिया जाएगा। इससे देश ही नहीं, बल्कि विदेश की भी कंपनियां आसानी से विद्यार्थियों के दस्तावेजों का आनलाइन सत्यापन कर सकेंगी। भोज मुक्त विवि के विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जाएगी। इससे करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों का डाटा आनलाइन किया जाएगा। बीयू और भोज मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में प्रवेशित विद्यार्थियों का डाटा डिजिटल किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने दोनों विश्वविद्यालयों को इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इसमें विद्यार्थियों की मार्कशीट अन् दस्तावेज डिजिटल रखे जाएंगे।

 राज्य के अन्य विवि 30 अप्रैल तक अपने विद्यार्थियों का डाटा डिजिटल करेंगे। इसके बाद शेष कक्षाओं और सत्रों के विद्यार्थियों का डाटा डिजिटल किया जाएगा। दरअसल बीयू विद्यार्थियों को डिग्री करने के बाद कहीं से नौकरी का प्रस्ताव मिलता है, तब उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी कंपनियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराने में होती है। दो-दो माह तक सत्यापन के पत्र बीयू में पड़े रहते हैं। ऐसे में कई बार विद्यार्थियों को नौकरी के आफर को छोड़ना पड़ता है, इसलिए अब बीयू अपने विद्यार्थियों को डिजी लाकर की सुविधा देने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिया गया है। बीयू के साथ राजधानी के भोज मुक्त विवि को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इससे अब कोई भी कंपनी एक मिनट में विद्यार्थियों का आनलाइन सत्यापन कर लेगी।

 इसके लिए उन्हें बीयू या विद्यार्थियों से कोई भी पत्र व्यवहार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई भी कंपनी बीयू और भोज विवि के किसी भी विद्यार्थी का आनलाइन सत्यापन करने के लिए डिजी लॉकर में जाना होगा। इसके लिए उन्हें एक लॉगिन दिया जाएगा। इसमें बीयू या भोज का पासवर्ड मिलेगा। इस पासवर्ड के मिलने के बाद वे लॉकर खोल पाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी का रोल नंबर डालते ही विद्यार्थी की मार्कशीट, डिग्री आदि सबकुछ सामने जाएंगे। इस बारे में बरकतउल्ला विवि के कुलपति प्रो आरजे राव  का कहना है कि पिछले साल से डिजिटल लाकर प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। मार्च में इसका शुभारंभ हो जाएगा। अप्रैल से विद्यार्थियों का डाटा आनलाइन कर दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.