बुरहानपुर :वनकर्मियों पर पथराव के आरोप में 19 आदिवासी महिलाएं गिरफ्तार

Updated on 07-11-2022 04:55 PM

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में फॉरेस्ट की टीम पर पथराव करने वाली 19 आदिवासी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नेपानगर जंगल में अतिक्रमण को लेकर पुलिस और वन विभाग ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद आदिवासी समाज ने प्रदर्शन भी किया था।  एक मामले में जब वन विभाग की टीम एक वारंट तामील करवाने गई तो वहां महिलाओं ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस बात की शिकायत नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर ने पुलिस से की थी। जिस पर पुलिस ने पथराव करने वाली ग्राम सीवल की 19 महिलाओं को शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

बुरहानपुर के नेपानगर में 19 आदिवासी महिलाओx को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। यह महिलाएं बुरहानपुर के ग्राम सीवल की रहने वाली हैं। दरअसल 31 अगस्त 2022 को वन विभाग की एक टीम सर्च वारंट तामील करवाने गई थी। फॉरेस्ट विभाग की टीम पर सीवल ग्राम की महिलाओं ने पथराव कर दिया। इस मामले में नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर पराग गुप्ता ने थाने पर लिखित शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि फॉरेस्ट की टीम जिसमें महिला वन स्टाफ भी शामिल थीं, ग्राम सीवल में प्रताप पिता छगन बारेला का सर्च वारंट तामील करवाने उसके घर गए थे। जहां उसकी पत्नी अनीता ने वारंट तामिली से इंकार करते हुए आसपास की महिलाओं को इकट्ठा कर लिया। वहां मौजूद 30-35 महिलाओं द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए एक मत होकर फॉरेस्ट विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर,राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर की शिकायत पर थाना नेपानगर में पथराव करना, शासकीय कार्य में बाधा और शांतिभंग करने सहित जान से मरने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी नेपानगर और  सूबेदार राधा यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा 19 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपियों को न्यायालय पेश कर खंडवा जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें की नेपा नगर के जंगल में अतिक्रमण को लेकर फॉरेस्ट विभाग और पुलिस की टीम सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं। इस घटना से पहले भी अतिक्रमण हटाने गई टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.