दमोह स्टेट हाईवे पर बस पलटी यात्री , 7 लोग गंभीर घायल

Updated on 29-10-2022 05:56 PM

दमोह
 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के अभाना गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दमोह से जबलपुर जा रही एक यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई और खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे करीब 7 यात्री घायल हो गया। वहीं ट्रक ड्राइवर स्टियरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। वहीं स्टियरिंग से ट्रक ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से लहराते हुए बस चला रहा था, जिसके चलते हैं हादसा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।

तिवारी कंपनी की बस प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी दमोह से तेंदूखेड़ा होते हुए जबलपुर की ओर जा रही थी। दमोह से 12 किलोमीटर दूर आगे पहुंचते ही अभाना के पास सामने से आ रहे एक ट्रक को बस चालक ने सीधी टक्कर मार दी और बस अनियंत्रित होते हुए खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही घायल यात्रियों ने चीख-पुकार करना शुरू कर दिया, जिससे वहां से निकल रहे राहगीर घटनास्थल पर रुक गए और नोहटा पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल ही 108 वाहन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं ट्रक में फंसे चालक के पैर स्टियरिंग में फंस गए थे, जिसे बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद करीब एक घंटे के रेशकू के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक पवन गुप्ता की हालत काफी गंभीर है। घायल यात्रियों के अनुसार बस का चालक काफी तेज गति में बस चला रहा था और ट्रक चालक अपनी साइड की ओर आ रहा था। ट्रक चालक ने बस को लहराते हुए देख अपना ट्रक भी साइड में खड़ा कर लिया था, लेकिन बस चालक इतनी रफ्तार में था कि वह सामने आ रहे ट्रक से टकरा गया और इस कारण से बस पलट गई। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.