मझौली,जबलपुर (सोनू शर्मा) : शहडोल में बिरसा मुंडा जयंती में शामिल होने जाते समय जिला पंचायत जबलपुर क्षेत्र के ग्राम तपा खुडावल (मझौली) के लोगो का कटनी जिले में बस पलटने से बहुत बड़ा हादसा हुआ जैसे ही प्रदीप पटेल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 पाटन मझौली कटंगी विधानसभा जबलपुर को जानकारी प्राप्त हुई, वे सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में घायलों से हाल जानने पहुंचे एवं बस पलटने का मुख्य कारण ओवर टेक बताया गया जिससे एक 22 वर्ष के आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई और जिन्हें गंभीर चोट आई उन्हें जबलपुर विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं जिन्हें कम चोट आई उन्हें इलाज करवा कर के घर पंहुचाया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि ग्राम पकरिया के पास अंतर्वेद की भटिया मोड़ पर बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से जबलपुर जिले के ग्राम खुडावल निवासी आशु कोल की मृत्यु हो गई
पंचायत खुडावल,धनगव के ग्रामीणवासियों ,कर्मचारियों के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही जनप्रतिनिधियो ने विक्टोरिया हॉस्टिपल जाकर सचिव रामकिशोर,राजेश मिश्रा ,अजय कोल एवम अन्य घायलो से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई.कांग्रेस नेता दुर्गेश पटेल ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में टारगेट के साथ भीड़ ले जाई जा रही थी. दुर्घटनाग्रस्त बस में 60 से ज्यादा लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. यह मौत प्रशासनिक लापरवाही है