प्रदेश में कहीं से भी खरीदें वाहन अपने जिले का ले सकेंगे रजिस्ट्रेशन नंबर

Updated on 19-03-2022 10:59 PM

भोपाल प्रदेशवासियों को जल्द की बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिसके तहत वे प्रदेश में कहीं से भी वाहन खरीदें, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर खुद के जिले का ले सकते हैं, इसकी शुरूआत प्रारंभिक रूप में तीन जिलों आगर, विदिशा और रायसेन से की जा रही है, जिसकी सफलता मिलते ही पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा।

आपको बतादें कि अब तक अगर कोई व्यक्ति अन्य जिलों में नौकरी या रहने के दौरान वाहन खरीदता था, तो उसे उसी जिले का नंबर मिलता था, भले ही वह किसी भी जिले का क्यों हो, ऐसे में उसे अपने जिले में जाने पर गाड़ी का नंबर अलग ही नजर आता था, वाहन मालिकों की इस समस्या को दूर करने के लिए अब इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की जा रही है। जिसका लाभ पूरे प्रदेशवासियों को मिलेगा।

15 अप्रैल से शुरू होगा

जानकारी के अनुसार नॉन कमर्शियल वाहन के रजिस्ट्रेशन लिए 15 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल पर 15 अप्रैल से आगर, विदिशा और रायसेन जिले से शुरूआत की जाएगी। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके तहत व्यक्ति अपने निजी वाहन स्कूटर, बाइक और कार आदि कहीं से भी खरीदे, लेकिन रजिस्ट्रेशन वह अपने जिले या जिस जिले में वह चाहता है, करा सकता है।

इसके तहत वाहन 4 पोर्टल के माध्यम से डीलर पाइंट से ही नॉन कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रदेश के किसी भी जिले से वाहन खरीदकर अपने गृह जनपद या जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर ले सकते हैं। इसके लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, सिर्फ डीलर पाइंट पर ही आपके द्वारा कहने पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आपको वाहन लेते समय ही सभी दस्तावेज डीलर के यहां जमा करना होगा। वहीं से आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.