राजधानी में नए वाहन खरीदना हुआ महंगा

Updated on 15-05-2022 07:52 PM

 भोपाल राजधानी में आज से नए वाहन खरीदना महंगा हो गया है, क्योंकि आज से नगर निगम सीमा में  नई पार्किंग पालिसी लागू हो गई है। नई पालिसी के मुताबिक अब किसी ग्राहक द्वारा नया वाहन खरीदने के साथ ही एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी है। वाहन डीलर के मार्फत नगर निगम यह शुल् कमाएगा। एकमुश् पार्किंग शुल् वसूलने से वाहनों के दाम में 250 से 1500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। ये शुल्क अलग-अलग वाहनों के दाम पर निर्भर करेगा।

 हालांकि शहर के आटोमाबाइल डीलर और सब डीलर इसके पक्ष में नहीं हैं। लेकिन नगर निगम का निर्देश होने की वजह से उन्हें नए वाहन खरीदने वालों से एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूलना ही पड़ेगा। बता दें कि नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने एक अप्रैल से आन स्ट्रीट आफ स्ट्रीट के साथ स्मार्ट पार्किंग निश्शुल्क घोषित कर दी थी। केवल मल्टी लेवल और प्रीमियम पार्किंग से ही शुल्क वसूला जाना है।

 लेकिन आटोमोबाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए 15 मई तक का समय मांगा था। इसलिए निगमायुक्त ने आटो मोबाइल डीलरों से चर्चा के बाद 15 मई से एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूलने की तिथि निर्धरित की थी।  इस विषय को लेकर शनिवार को भी एसोसिएशन के सदस्यों ने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव निकुंज श्रीवास्तव से भी मुलाकात की है।

फिलहाल निगमायुक्त के निर्देशानुसार वाहनों की खरीदी पर उपभोक्ताओं से वसूली की जाएगी।इस मामले में आटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष पांडे ने बताया कि डीलर एजेंसी संचालकों द्वारा पार्किंग की एकमुश्त वसूली करवाना प्रासंगिग नहीं है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। वकील के माध्यम से इसकी बारीकी को समझ रहे हैं। इसके बाद निगमायुक्त के फैसले के खिलाफ न्यायालय जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.