सार्वजनिक जवारे समिति द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन आज

Updated on 13-04-2022 09:41 PM
अमित भाटिया/नरसिंहपुर
नरसिंहपुर । जिला मुख्यालय स्थित सदर मढिया प्रांगण में सार्वजनिक जवारे समिति एवं मानसाता परिवार द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन आज बुधवार सायं 7:00 बजे से रखा गया है, जिसमें महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मीतेश परमार एंड ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियों के साथ देवी गीतो और एवं भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी । 
ततसंबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी ने बताया कि 14 अप्रैल, दिन गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक नगर कन्याभोज भी रखा गया है, साथ ही रात्रि में पूरे समय जवारे एवं मैयाजी के दर्शन होंगे जिनमें स्थानीय व आसपास की भजन मंडलियों द्वारा देवीजस, भगतें, एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे ।
सामूहिक जवारों की शोभा यात्रा 15 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे सदर मढिया प्रांगण से प्रारंभ होकर नगरपालिका चौक, सुभाष पार्क चौराहा, चौपाटी, गुरुद्वारा चौक, सराफा बाजार, सुनका चौराहा, एलआईसी के सामने से होते हुए पुत्री शाला, राम मंदिर, सिंहपुर चौराहा, शिवाजी चौक होते हुए सुभाष पार्क तक चलायमान होगी । जहां से जवारों को नर्मदा तट पर विसर्जन हेतु ले जाया जाएगा । सार्वजनिक जवारे समिति द्वारा श्रद्धालुजनों से समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आवाहन किया गया है ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.