पचमढ़ी की चंपक झील के किनारे मंत्रिमंडल की बैठक शुरू

Updated on 26-03-2022 05:57 PM

 भोपाल   राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक सतपुडा की रानी पचमढ़ी की चंपक झील के किनारे प्रारंभ हो चुकी है। यहां मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह योग किया, उन्होंने योग करते हुए वीडियो ट्वीट कर लिखा योग शरीर को तो स्वस्थ रखता ही है, मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है।

योग करें, स्वस्थ रहें। इसके साथ उन्होंने पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए लिखा, प्रकृति की गोद में बसे पचमढ़ी की मनमोहक भोर, पक्षियों का कलरव और सतपुड़ा का नैसर्गिक सौंदर्य मन को आनंदित एवं चित्त को शांति प्रदान करने वाला है। मेरा मध्य प्रदेश बहुत निराला है।

 बता दें कि मंत्रिमंडल की बैठक की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी राजधानी भोपाल से आए अधिकारियों को तैनात किया गया है। बैठक स्थल पर विशेष पासधारी अधिकारियों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी के मुताबिक सीएम की बैठक के दौरान किसी को भी आयोजन स्थल तक नहीं आने दिया जा रहा है।

मंत्रियों को मप्र पर्यटन बोर्ड के चंपक बंगलो में ठहराया गया है। मुख्यमंत्री रविशंकर भवन में रुके अलग-अलग होटल में रुकवाया गया है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ रात एक बजे पचमढ़ी पहुंचे थे। यहां दो दिन तक जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा। पचमढ़ी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन के मंथन में एकाग्रचित होकर एक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक दिशा में एक मन से संकल्प के साथ हम विचार-विमर्श करेंगे। प्रदेश को फिर कैसे तेजी से आगे विकास के रास्ते पर ले जाएं और समाज के सभी वर्गों का कल्याण करें, इसकी रूपरेखा बनाएंगे। निश्चित ही इस मंथन से अमृत ही निकलेगा। शिवराज सिंह शुक्रवार को लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।

वहां से लौटने में विलंब होने के कारण वे मंत्रियों के साथ रात पौने नौ बजे पचमढ़ी के लिए भोपाल से रवाना हो सके, उनका आठ बजे का समय जाने के लिए तय था। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का लक्ष्य लेकर सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में चिंतन करने पहुंची मध्य प्रदेश सरकार का दो दिन का एक-एक मिनट का कार्यक्रम तय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां सुबह से देर शाम तक जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने वाली समितियों की प्रस्तुति पहले दिन देखेंगे, वहीं अगले दिन मंत्रियों के साथ विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद दो दिन की बैठकों का निचोड़ निकाला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.