राजधानीवासियों को मिली गर्म थपेडों से राहत

Updated on 17-05-2022 06:43 PM
प्री-मानसून एक्टिविटीज के तहत हो सकती बूंदा-बांदी 
   भोपाल । राजधानीवासियों को हवाओं के गर्म थपेडों से राहत मिल गई है। पिछले तीन-चार दिनों से पसीने से तरबतर हो रहे लोगों ने मंगलवार को गर्म हवाओं से राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने-वाले चार-पांच दिनों में प्री-मानसून एक्टिविटीज के तहत बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन गर्मी बनी रहेगी।मौसम विभाग के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि भोपाल का तापमान लगातार नीचे की ओर जा रहा है। इस साल राजधानी में सबसे अधिक तापमान 14 मई को 44.4 डिग्रीसे. पहुंचा था। उसके बाद से यह लगातार कम हो रहा है। 15 मई को यह 43.9 डिग्रीसे. था, वही 16 मई को 42.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का तापमान भी लगातार कम होते हुए 14 से 17 मई के बीच क्रमश: 30 डिग्री से., 29.4 डिग्री से., 29 और अब 25.2 डिग्री से. तक पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्‍सियस तक कमी आई। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 17-18 मई को भी तापमान एक-दो डिग्री सेल्‍सियस तक लुढ़क सकता है। संभावना है कि अब तापमान 42 डिग्री सेल्‍सियस के ऊपर नहीं जाएगा। सिर्फ राजधानी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। रविवार को जहां दो जिलों में तीव्र लू और पांच जिलों में लू चली थी। वहीं सोमवार को केवल दो जिलों में लू चली। रविवार को जहां प्रदेश का सबसे अधिक तापमान नौगांव व खजुराहो का 47.4 डिग्रीसे. था। वहीं सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान नौगांव व सीधी का 45 डिग्रीसे. रहा। इन बदलावों ने लोगों की उम्मीद बढ़ा दी है कि जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विज्ञानी ममता यादव के अनुसार करीब दो दिन पहले अंडमान-निकोबार पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दाखिल हो गया है। ऐसा अनुमान है कि मानसून तय समय से लगभग 3-4 दिन पहले केरल पहुंचेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो केरल से मध्यप्रदेश आने में इसे 15-18 दिन लग सकते हैं। इस तरह जून के पहले-दूसरे हफ्ते में लोगों को गर्मी से निजाद मिलनी शुरू हो जाएगी। जून के दूसरे हफ्ते में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.